Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने बैंकर्स समिति की 88वीं बैठक में बताई राज्य की आर्थिक स्थिति की बातें

आज वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 88वीं विशेष बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारा राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की जीडीपी वर्ष 2022-23 में 7.3 प्रतिशत रही है। इस बार सरकार द्वारा 88 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का बजट पेश किया गया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 103 गांव ऐसे थे जहां बैंक की शाखाएं नहीं थी लेकिन अब इनमें से 88 गांव में बैंक खुल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि बहुत शीघ्र बाकी 15 बैंकों में शाखा खुल जाएंगी। उन्होंने कहा कि बैंक अपनी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 29 फरवरी 2024 तक मुद्रा योजना में 142, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 106 एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 99 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की गई है।

बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर, सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव वित्त सी रविशंकर, अपर सचिव पर्यटन श्रीमती पूजा गर्ब्याल, भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक आर गिरधारन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *