अभिनेत्री रवीना टंडन ने बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

अभिनेत्री रवीना टंडन ने बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन

अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंगलवार को बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। रवीना भी बेटी के साथ पहुंची थीं। अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी पुत्री राशी के साथ सुबह करीब सवा सात बजे केदारनाथ पहुंचीं। उनके साथ बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी थे। केदारनाथ मंदिर में अभिनेत्री ने रुद्राभिषेक पूजा की। मंदिर से बाहर निकलते ही वह तीर्थ यात्रियों से घिर गईं। यात्रियों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

इसके बाद अभिनेत्री बद्रीनाथ पहुंचीं। वहां उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देश के प्रथम गांव माणा का भ्रमण किया और सरस्वती नदी, भीमपुल गणेश गुफा व व्यास गुफा के दर्शन किए। शाम को वह भगवान बदरी विशाल की शयन आरती में भी शामिल हुईं। वह आज सुबह वेदपाठ पूजा में सम्मिलित होने के बाद मुंबई प्रस्थान करेंगी। अभिनेत्री दोनों धाम के सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *