Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री योगी का समर्थन, विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक 2024 अयोग्यता पर प्रतिक्रिया

पेरिस ओलंपिक में फाइनल मैच से पहले वजन बढ़ने के कारण अयोग्य करार दी गईं महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में पूरा देश खड़ा हो गया है। हर कोई इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दे रहा है।

अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निराश मत होइए… आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी।

उन्होंने एक्स पर बयान देते हुए कहा कि विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए…

पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है।

आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *