टी20 विश्व कप 2024 से पहले पीसीबी का बड़ा एलान: पाकिस्तान के खिताब जीतने पर हर खिलाड़ी को 1 लाख डॉलर इनाम – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

टी20 विश्व कप 2024 से पहले पीसीबी का बड़ा एलान: पाकिस्तान के खिताब जीतने पर हर खिलाड़ी को 1 लाख डॉलर इनाम

टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा एलान किया है। पाकिस्तान के खिताब जीतने पर बोर्ड प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि इनाम के रूप में देगा। इसकी जानकारी पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने दी।  सोमवार को पाकिस्तान की टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हुई। इससे पहले नकवी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। दो घंटे तक चली इस चर्चा के बाद पीसीबी प्रमुख ने खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें किसी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ देश के लिए खेलें।

पीसीबी ने कहा, “पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टी20 विश्व कप जीतने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 100,000 डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि “किसी की परवाह न करें” बल्कि सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलें और टीम वर्क का प्रदर्शन करें, और “ईश्वर ने चाहा”, तो टीम को जीत मिलेगी।” नकवी ने खिलाड़ियों से कहा, “देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। आपको उन्हें पूरा करना होगा।” इस दौरान पीसीबी अध्यक्ष ने केटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को 3,000 टी20 रन पूरे करने के लिए बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज नसीम शाह को 100 टी20 विकेट पूरे करने के लिए सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *