Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए सक्रिय हुई विजिलेंस टीम

हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान चल रहा है। गुरुवार को बिजली की चोरी की शिकायतों पर देहरादून बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने धनौरी और बडेढ़ी राजपूताना मे छापा मारा। छापे की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीमों ने अलग–अलग टीम बनाकर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

अलग अलग टीमों ने 19 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी है। वहीं, चेंकिग अभियान अब भी जारी है। टीम में निरीक्षक मारूत शाह, सहायक अभियंता विजिलेंस हनुमान सिंह रावत, धनजय कुमार, विकास कुमार, एसडीओ अश्वनी सिंह, अवर अभियता योगेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *