Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में LPG सिलिंडर लीक से लगी भीषण आग, नौ कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, अस्पताल में भर्ती

देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलिंडर में अचानक लीकेज से आग लग गई। वहीं, कई और सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे नौ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग से झुलसे हुए कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकाला। सभी घायलों का ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। करीब तीन घंटे में तीन वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *