Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पटना के जेपी पथ कंगन घाट पर गाड़ियों की टक्कर में एक आरक्षी सहित छह लोग हुए घायल

पटना के चौक थाना के जेपी पथ कंगन घाट पर शुक्रवार को तेज रफ्तार इनोवा और स्कॉर्पियो कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के भाग के परखच्चे उड़ गए। इसी दौरान अपनी ड्यूटी से वापस घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एक सिपाही इसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर सभी घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। ट्रैफिक थाना और चौक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच इनोवा कार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि एक पुलिस जवान संजीव कुमार कोर्ट से ड्यूटी कर वापस अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान दो गाड़ियों की टक्कर के बीच शिकार बन गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम मरीन ड्राइव कंगन घाट पर तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो और इनोवा गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। पीछे से एक मोटरसाइकिल से पुलिस का जवान कोर्ट से ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था। वह भी दो गाड़ियों की टक्कर के बीच हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *