Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी की तारीख नजदीक, दो साल पहले हुई थी सगाई

अमेजन के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस जल्द ही अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले दो साल पहले दोनों ने सगाई की थी। पिछले साल अटकलें लगाई गई कि दोनों मई महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, फिर दिसंबर में भी शादी की बात सामने आई थी। हालांकि, शादी की तैयारी अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, शादी इस साल गर्मी के मौसम में होने वाली है, लेकिन अभी तारीख का एलान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मेहमानों को जल्द निमंत्रण पत्र मिलने वाले हैं। इस ‘शाही शादी’ के लिए पिछले कुछ महीनों से जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। जानकारी ये भी सामने आई है कि दोनों की यूरोप में डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सांचेज ने अपनी शादी की पोशाक ऑस्कर डे ला रेंटा से पहले ही खरीद ली है।  इस शादी में करीब 600 मिलियन डॉलर (5096) करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के हाई-प्रोफाइल हस्तियों को शादी में आने का निमंत्रण भेजा जा चुका है। शादी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे शख्सियत शामिल हो सकते हैं। जेफ बेजोस ने शादी वेन्यू  के तौर पर केविन कॉस्टनर को चुना है। लॉरेन सांचेज एक जर्नलिस्ट, टीवी होस्ट और हेलीकॉप्टर पायलट हैं। 9 दिसंबर 1969 को अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में जन्मीं लॉरेन अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भी काम कर चुकीं हैं।

2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी रचाई थी। 2019 में दोनों का तलाक हो गया। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। साल 2018 से लॉरेन और जेफ रिश्ते में हैं। साल 2019 में जेफ बेजोस ने अपनी पत्नी मैंकेजी स्कॉट को तलाक दे दिया था। बेजोस के तीन बेटे हैं और एक एडॉप्टेड बेटी भी है। मैंकेजी स्कॉट ने भी एक टीचर डैन ज्वेट से शादी कर ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *