Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 23 से 25 मार्च तक बैंक बंद, यूएफबीयू की मुख्य मांग- पांच दिन कार्य सप्ताह

देहरादून:- यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मांगें पूरी न होने पर 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल कर आंदोलन का आह्वान किया है। उनकी मुख्य मांग बैंक सेवा कार्य सप्ताह में सिर्फ पांच दिन करने की है। वहीं, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कुल चार दिन शहर में बैंक की सेवाएं बाधित रहेंगी।

सप्ताह में सिर्फ पांच दिन हो बैंकिंग सेवा

  • नेशविला रोड स्थित कार्यालय में यूएफबीयू संयोजक इंद्र सिंह रावत ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले काफी समय से मांग की जा रही है कि सभी संवर्ग में पर्याप्त भर्ती और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
  • बैंकिंग सेवा सप्ताह में सिर्फ पांच दिन हो।
  • निष्पादन समीक्षा और पीएलआइ पर हाल ही में दिए गए सरकारी निर्देश को तत्काल वापस लिया जाए।
  • जनता की ओर से दुर्व्यवहार की स्थिति पर बैंक कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम हों।
  • पीएसबी में अधिकारी निदेशक के पद को भरा जाए।

यह भी हैं मांगें

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना की तर्ज पर आयकर से छूट के साथ ग्रेच्युटी अधिनियम की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जाए।
  • बैंकिंग में आउटसोर्सिंग भर्ती की प्रथा समाप्त कर पर्याप्त भर्ती हो।

यूएफबीयू संयोजक इंद्र सिंह रावत ने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी क्रम में अब यूएफबीयू ने 48 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करने का आह्वान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *