Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

धनबाद पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक, राज्य के विकास पर दिया बड़ा बयान

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर गुरुवार को धनबाद पहुंचे। श्री श्री रविशंकर यहां बाघमारा में बने रामराज मंदिर पहुंचे। सबसे पहले वह बाघमारा भाजपा के सांसद ढुल्लू महतो के आवास पहुंचे, यहां सांसद उनके भाई विधायक शत्रुघ्न महतो, सांसद की पत्नी सावित्री देवी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया।

झारखंड शांति की प्रगति पर अग्रसर

  • दैनिक जागरण से विशेष बातचीत करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि झारखंड में पहले से ज्यादा शांति है। झारखंड शांति की प्रगति पर अग्रसर हो रहा है। यह काफी खुशी की बात है।
  • उन्होंने कहा कि बाघमारा में बने रामराज मंदिर विश्व कल्याण की कामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि रामराज मंदिर बनने से यह शांति का संदेश दे रहा है।

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि झारखंड पहले से बेहतर हो रहा है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से बेहतर हो रहा है, यहां की सड़क सुंदर बन रही हैं। उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।इस दौरान उन्होंने धनबाद के लोगों और झारखंड वासियों की खुशहाली की कामना की। श्री श्री रविशंकर ने रामराज मंदिर के लिए संसद ढुल्लू महतो की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा की यह बहुत ही सराहनीय पहल है।

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि वह अभी कुंभ से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ पूरी दुनिया को एकता, बंधुता और सद्भाव का संदेश दे रहा है। कुंभ अनेकता में एकता का समागम है।

कुंभ विश्व कल्याण का संदेश दे रहा है। पूरी दुनिया भर के लोग कुंभ पहुंच रहे हैं। यह अलौकिक और अद्भुत है।

सांसद आवास पहुंचते ही सांसद ढुल्लू महतो उनकी धर्मपत्नी सावित्री महतो उनके भाई विधायक शत्रुघ्न महतो ने श्री श्री के लिए फूलों से रास्ता बनाया।

इस दौरान श्री श्री ने मुस्कान से सभी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद चिटाही धाम में बने रामराज मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पर आयोजित समागम में उन्होंने जीवन जीने की कला की जानकारी दी।

श्री श्री रवि शंकर ने बताया कि अपने बारे में जानना ही संसार को जानना है। विश्व शांति के लिए हम सच्चे मार्ग पर चले, आज भारत पूरी दुनिया को एकता समानता और सद्भाव बता रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *