Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जैक बोर्ड ने 10वीं परीक्षा परिणाम किया जारी, छात्रों में खुशी की लहर

झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक बोर्ड) की दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदेश की राजधानी रांची स्थित जैक बोर्ड के मुख्य कार्यालय में सुबह करीब 11:20 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और जैक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा शामिल हुए। इस दौरान मंत्री सोरेन और जैक अध्यक्ष हांसदा ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित किया। दोपहर 12:20 बजे के बाद जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम प्रकाशित किए गए। बता दें कि  टॉप-5 में 14 छात्र हैं, जिनमें 12 लड़कियां हैं। इन 12 लड़कियों में भी 11 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्राएं हैं

कितना रहा परीक्षा परिणाम
जैक बोर्ड 2025 की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 91.71 प्रतिशत रहा है। परीक्षा देने वाले 4 लाख 31488 बच्चों में से 3 लाख 95 हजार 755 पास हुए हैं। 2 लाख 2140 बच्चे फर्स्ट, 1लाख 57294 सेकेंड और 17 हजार 521 बच्चे  थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।

इस तरह विद्यार्थी देख सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम 

    • सबसे पहले नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • jacresults.com
    • jac.jharkhand.gov.in
    • jharresults.nic.in
    • अब होम पेज पर आपको JAC 10th Exam Result 2025 या Matric Result 2025 का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
    • पेज ऑपन होने के बाद एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल कोड और रोल नंबर भरें, इसे सावधानीपूर्वक दर्ज करें और एक बार चेक भी करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अब  Submit या  View Result पर क्लिक करें।
  • अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, पीडीएफ में सेव करें या फिर प्रिंट आउट निकाल लें।

पिछले साल कैसा था परीक्षा परिणाम 
वर्ष 2024 में दसवीं के परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे। उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 90.39% था। विद्यार्थियों की संख्या की बात की जाए तो जैक 10वीं परीक्षा के लिए कुल 4.21 लाख परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 4.18 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 3.78 लाख छात्र परीक्षा में सफल हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 91% था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *