Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सिंहभूम चेंबर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए ओम बिरला

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चैम्बर को 75 वर्षों की उपलब्धियों पर बधाई दी और उसके सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान की सराहना की

ओम बिरला ने कहा कि जिस धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उसी धरती पर जमशेद जी टाटा ने औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सिंहभूम चैम्बर ने पिछले सात दशकों में इस नींव को एक मजबूत इमारत का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह संस्था न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अग्रणी रही है, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उसकी भागीदारी सराहनीय रही है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत आर्थिक विकास के स्वर्णिम युग से गुजर रहा है। देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत में निवेश और नवाचार के अपार अवसर हैं और दुनिया अब भारत को संभावनाओं की धरती के रूप में देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की युवा शक्ति के कौशल और परिश्रम के बल पर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत अब दुनिया को समावेशी विकास की दिशा दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *