Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पर्यटन निगम के कर्मचारी खुश: CM सुक्खू ने दिया आश्वासन, छह होटल अब नहीं होंगे निजीकरण का शिकार

शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर निगम के होटलों को निजी क्षेत्र में देने के प्रस्ताव का विरोध जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एचपीटीडीसी के छह प्रमुख होटलों—एप्पल ब्लॉसम फागू, लेक व्यू बिलासपुर, होटल चांशल रोहड़ू, होटल रोस कॉमन कसौली, होटल सरवरी कुल्लू और होटल ममलेश्वर चिंडी—का संचालन निगम द्वारा ही किया जाएगा।

कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे अगले एक वर्ष के भीतर इन होटलों को लाभ में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीटीडीसी को समर्थन देने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंडी जिले के तत्तापानी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 30 कमरों वाला नया होटल स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से आगंतुकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भोजन, आतिथ्य और अन्य सेवाओं में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, एचपीटीडीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकुम राम, महासचिव राज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार फेरम, तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *