Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नवरात्र की धूम! 22 सितंबर से बुकिंग खुलते ही वैष्णोदेवी, विंध्याचल, मैहर ट्रेनों में सीटें फुल

धनबाद: दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान तीर्थ स्थलों, पर्वतीय क्षेत्रों और समुद्र तटों की ओर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र के मद्देनजर वैष्णो देवी, विंध्याचल और मैहर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाली अधिकतर ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं।

इसी तरह, मुंबई, गोवा, चेन्नई और राजस्थान जानेवाली ट्रेनों में भी भारी बुकिंग हो रही है। धनबाद से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट चल रही है, और धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में 95% से अधिक सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

अक्टूबर में दशहरा, दिवाली और छठतीनों बड़े पर्व, टिकट मिलना होगा चुनौतीपूर्ण

इस वर्ष अक्टूबर में ही दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। महीना शुरू होते ही दशहरा, और महीने के दूसरे पखवाड़े में दिवाली और छठ हैं। अभी अक्टूबर की बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन एडवांस आरक्षण शुरू होते ही टिकट के लिए जबरदस्त मारामारी की संभावना है।

धनबाद से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नई रूटों की भी संभावना

त्योहारी भीड़ को देखते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन से कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है, जिनमें शामिल हैं:

  • धनबाद-जम्मू
  • धनबाद-चंडीगढ़
  • धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)
  • धनबाद-कोयंबटूर
  • धनबाद-उधना (सूरत)
  • धनबाद-यशवंतपुर (बेंगलुरु)

इसके साथ ही, भोपाल और गोरखपुर के लिए भी नई ट्रेनों की संभावनाएँ तलाशी जा रही हैं। वहीं, मौजूदा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

21 से 23 सितंबर तक प्रमुख ट्रेनों की बुकिंग स्थिति

ट्रेनदिनांकश्रेणीस्थिति
कोलकाता-जम्मूतवी22 सितंबरस्लीपर/3ACवेटिंग / सीमित सीट
सियालदह-जम्मूतवी हमसफर22 सितंबरस्लीपरNo Room
3AC110 सीटें उपलब्ध
चंबल एक्सप्रेस (विंध्याचल)21 सितंबरस्लीपरRAC
3AC1 सीट
हावड़ा-मुंबई मेल (विंध्याचल/मैहर)21-23 सितंबरस्लीपर34, 70, 76 सीटें
3AC24, 18, 38 सीटें
जसीडीह-वास्को द गामा22 सितंबरस्लीपर/इकोनॉमीवेटिंग
3AC1 सीट
मालदा टाउन-सूरत20 सितंबरस्लीपर/3AC9 / 24 सीटें
आसनसोल-अहमदाबाद18 सितंबरस्लीपर110 सीटें
हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस23 सितंबरस्लीपर/3AC6 / 3 सीटें
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस22 सितंबरस्लीपर/3AC2 / 6 सीटें
धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस (चेन्नई तक)22 सितंबरस्लीपर/3AC27 / 18 सीटें

सुझाव: जल्द करें बुकिंग

दुर्गापूजा से लेकर छठ तक लंबी छुट्टियों और यात्राओं की योजना बनाने वालों को एडवांस बुकिंग में देरी नहीं करनी चाहिए। टिकटों की भारी मांग और सीमित सीटों के कारण बुकिंग न कर पाने पर यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *