Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

महेंद्र भट्ट का आह्वान: भाजपा कार्यकर्ता आपदा राहत में करें सक्रिय योगदान

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राज्य में आपदा राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य आपदा की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और इस स्थिति में सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए।

भट्ट ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी क्षमता और कुशलता के साथ आपदा प्रबंधन में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में जारी राहत एवं बचाव कार्यों से जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखने में सफलता मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, जल, स्वास्थ्य सुविधाएँ और आश्रय सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित को इन सुविधाओं की कमी न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन से तुरंत सहयोग कराना और अपनी तरफ से यथासंभव सहायता प्रदान करना भी आवश्यक है।

महेंद्र भट्ट ने जोर देकर कहा कि भाजपा परिवार के सभी सदस्य इस संकट का सामना साहस, एकता और सामूहिक प्रयास से करें। उन्होंने सभी को याद दिलाया कि देवभूमि के हर व्यक्ति की सुरक्षा और समृद्धि हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसहभागिता से इसे सुनिश्चित करना होगा। इस संदेश के माध्यम से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया है कि वे आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद कर सरकार के प्रयासों को मजबूत करें और सामाजिक दायित्व का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *