Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Punjab: दो दिन बाद सूखे कुएं से निकाला गया युवक, रस्सियों की मदद से हुआ सफल रेस्क्यू

एक रोमांचक बचाव अभियान में 25 वर्षीय युवक को दो दिन बाद सूखे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक गांव किला बरून का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रिकी नामक युवक गांव के बाहर झाड़ियों से घिरे एक सुनसान इलाके में स्थित कुएं में गिर गया था। यह क्षेत्र कम आवाजाही वाला होने के कारण करीब दो दिनों तक किसी को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

रविवार दोपहर को एक व्यक्ति जो पास के इलाके में पशु चराने गया था ने युवक की मदद के लिए पुकार सुनी। उसने तुरंत गांव के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और रस्सियों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद होशियारपुर की एक समाजसेवी संस्था सेकंड इनिंग्स को सूचना दी गई। संस्था के अध्यक्ष नवीन ग्रोवर अपनी टीम के साथ सुरक्षा बेल्ट और अन्य आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को कुएं से बाहर निकाल लिया। युवक अर्ध-बेहोशी की हालत में था और उसे चोटें भी आई थीं। युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक के कुएं में गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *