Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रेल यात्रियों को मिलेगी राहत: ट्रैक अपग्रेडेशन के बाद फिरोजपुर डिवीजन में बढ़ेगी ट्रेनों की गति

फिरोजपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार ने कहा है कि रेल यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिवीजन में बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचे का विकास किया गया है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख रेल सेक्शनों का पूर्ण विद्युतीकरण कर दिया गया है, जिससे रेल संचालन अधिक सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बन सकेगा।

डीआरएम ने बताया कि विद्युतीकरण के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर ट्रैक अपग्रेडेशन और पुराने ट्रैक को बदलने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। ट्रैक के आधुनिकीकरण के बाद अब इन मार्गों पर ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से संचालित की जा सकेंगी। इससे यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक तेज और आरामदायक होगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम में किए गए सुधारों से न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि समयबद्ध संचालन में भी मदद मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से फिरोजपुर रेल मंडल में मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों दोनों के संचालन को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और व्यावसायिक विकास को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *