Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रविवार को सबसे ज्यादा असर: बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, उड़ान सेवाएं भी प्रभावित

पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रविवार को मौसम का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा, जब कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य स्तर पर बना रहा।

तापमान की बात करें तो अमृतसर में 8.2 और 20.4 डिग्री, लुधियाना में 10.2 और 20.0 डिग्री, पटियाला में 8.8 और 20.6 डिग्री, फरीदकोट में 6.1 और 20.5 डिग्री, होशियारपुर में 7.9 और 20.6 डिग्री, एसबीएस नगर में 8.0 और 23.0 डिग्री तथा रूपनगर में 9.0 और 21.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौसम और अन्य परिचालन कारणों के चलते कई घरेलू उड़ानें प्रभावित रहीं। घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की अमृतसर-बेंगलुरु उड़ान रद्द कर दी गई। वहीं इंडिगो की अमृतसर-श्रीनगर और वापसी की उड़ानें भी संचालित नहीं हो सकीं।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार श्रीनगर में खराब मौसम के कारण इन उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हालांकि अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *