Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, साथ में काटा केक और साझा की खुशियां

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उनके साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने संस्थान में मौजूद बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे बातचीत की, उनका उत्साह बढ़ाया और काफी समय उनके साथ बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान संस्थान का माहौल स्नेह, अपनत्व और खुशी से भरा रहा।

बच्चों के बीच बिताया समय नई ऊर्जा देता है: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के भीतर प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिले। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। समाज को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।

आत्मविश्वास से हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास के जरिए जीवन की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से अपने निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

बच्चों की मुस्कान को बताया जन्मदिन का खास तोहफा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी उनके लिए जन्मदिन का सबसे खास और यादगार उपहार है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह समय बिताना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *