Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पीएम मोदी करेंगे खेलो इंडिया युथ गेम्स 2021 का शुभारंभ

चंडीगढ़ पंचकूलाल में चार जून को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया गेम्स 2021 का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा होगा। साथ ही इस उद्घाटन समारोहा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हरियाण क खेलमंत्री संदीप सिंह भी शामिल होंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लक्ष्य है भारत को खेलों की ताकत बनाना, साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स पांच शहरों में 4 से 13 जून तक आयोजित होगा। इस खेल में देशभर के 8500 से ज्यादा खिलाड़ी 25 अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पारम्परिक खेल होंगे शामिल

खेलो इंडिया में पांच पारम्परिक खेत गतका, कलारीपयट्टू, थांग- ता, मलखंब होंगे, इसके आलाव दिल्ली में शूटिंग व साइकिलिंग के मुकाबले, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में फुटबॉल और आर्चरी, अंबाला में जिम्नास्टिक और स्विमिंग और शाहाबाद में हॉकी के मुकाबले आयोजित होंगे।

लगभग 250 करोड़ का होगा खर्चा

खेलो इंडिया के भव्य आयोजन के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है, इस प्रतियोगिता में लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च हुए है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खाने पीने की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

खेलो इंडिया में होगा नए इंफ्रास्ट्रक्चर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चलते पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बड़े स्तर नए इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। स्टेडियम में नया एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया गया है। इससे पहले भी स्टेडियम में सिथेंटिक ट्रैक था लेकिन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मद्देनजर इसे हटाकर इसे नए सिरे से बिछाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *