Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

शनिवार और रविवार को कैम्पटी फाल और मुनिकीरेती में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

पर्यटन सीजन एवं चारधाम यात्रा के चलते शनिवार और रविवार को कैम्पटी फाल और मुनिकीरेती में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  टिहरी जिले में स्थिति कैम्पटी फॉल जो कि पर्यटक स्थल है उसी के साथ ऋषिकेश में स्थित मुनिकीरेती तपोवन में भारी वाहनों को प्रतिबंध कर लिया गया हैं। भारी वाहनों की आवाजही केवल शनिवार और रविवार को ही प्रतिबंधित रहेगी, इन वाहनों के लिए समय सीमा तय की गई हैं।

समय सीमा भारी वाहनों के लिए

शनिवार और रविवार को सुबह छह बजे से रात के आठ बजे तक के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी । जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव ने जाम से निपटने के लिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि कैम्पटी फाल में बड़े वाहनों के संचालन के कारण भारी जाम लग रहा था इसलिए यह कदम उठाना भी अनिर्वाय था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *