Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कमिश्नर दीपक रावत का प्राधिकरण कार्यालय पर छापा

हल्द्वानी:  आज आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात कमिश्नर दीपक रावत ने कार्यालय में विभिन्न पत्रावलियों, नोट शीटस का कार्य वर्ष 2020 से सेवानिवृत्त कार्मिक से कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे शासकीय कार्यों की गोपनीयता समाप्त हो रही है। इस पर आयुक्त सचिव एवं संयुक्त सचिव को स्पष्ट करने को कहा कि प्रकार का कृत्य किस आधार पर कराया जा रहा है, उन्हें स्पष्ट जानकारी चाही कि प्राधिकरण में नियुक्त अभियन्ताओं को 10 से 20 हजार तक वेतन दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक से नोटशीट बनवाना उचित नहीं है जिसकी फोटो कॉफी अलग रखी जाए।

आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने कार्यों की गोपनीयता को बरकार रखे जाने में प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही दृष्टिगोचर हो रही हैं। इस दौरान आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों , तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने अपने तहसीलों का निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *