Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीएम धामी ने अवैध खनन को लेकर डी एम को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर नियमित छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

तहसील विकासनगर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं खनन विभाग की टीम द्वारा चौकी कुल्हाल क्षेत्र अंतर्गत कुंजा गांव एवं रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों में छुपा कर रखी खनन सामग्री से भरे 30 ओवरलोड डंपरों को पकड़ा तथा सभी को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहन के स्वामियों से संपर्क किया जा रहा है। खनन सामग्री निर्धारित रुट से विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना तथा अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *