Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्तरकाशी के यमुनोत्री में हुई बस दुर्घटना के मामले में उत्तराखंड सरकार व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की मध्य प्रदेश तक में प्रशंसा हो रही है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री स्वयं रात में कंट्रोल रूम पहुंचे और पूरी रात अफसरों के संपर्क में रहते हुए सुबह मौके पर भी गए और सभी शवों को जौलीग्रांट लाकर उन्हें उनके गांव को रवाना किया गया और शाम तक सभी का अंतिम संस्कार भी हो गया।

इससे भी लोगों में एक बड़ा सकारात्मक संदेश गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस पर इस कार्रवाई के लिए सभी विभागों व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी वह प्रशंसा करते हैं जिन्होंने इतनी तत्परता से दून आकर सभी विभाग के साथ बैठक करने के साथ ही पूरी रात समय समय पर अफसरों के संपर्क में रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है इस घटना के बाद जो राहत बचाव के कार्य में तेजी दिखी वह प्रशंसनीय है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा में भारी भीड़ के बावजूद सबसे बेहतर व्यवस्थाएं वह सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसा किया भी जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा है यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े ऐसा सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है यमुनोत्री में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसी घटना दोबारा ना हो यह राज्य सरकार के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *