Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दुनली गांव के एक गन्ने के खेत में लगी भीषण आग

देहरादून:-  रानीपोखरी अंतर्गत ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना मिलते ही रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।

उधर जगमोहन रमोला ने कहा कि उनके गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में खड़ी फसल में आग लगने से उन्हें लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *