Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अग्निपथ योजना: कांग्रेस पार्टी कल जंतर मंतर में करेगी सत्याग्रह, जुटेंगे पार्टी के कई नेता

देश में चल रहे अग्निपथ योजना के विरोध में जहां देश में चारों ओर हंगामा हो रहा है वहीं अग्निपथ योजना को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के समर्थन में कांग्रेस कल सुबह जंतर मंतर पर सत्याग्रह करेंगी।

जानकारी के अनुसार  कांग्रेस के सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी 19 जून को सुबह 10 बजे जंतर मंतर पर शुरू होने वाले ‘सत्याग्रह’ में हिस्सा लेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि ‘अग्निपथ’ योजना ने हमारे देश के युवाओं को आक्रोशित कर दिया है और वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रकट कर रहे हैं, हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़े रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *