Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी सहित सभी नेता सुनेंगे वर्चुअली पीएम मोदी का संबोधन

 देहरादून:- आज भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ता तक पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस से दीवार लेखन के जरिये पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने भाजपा स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री ने कहा “राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति सदैव समर्पित, भारतीय राजनीति को उदात्त लोकतांत्रिक एवं मानवीय मूल्यों से प्रदीप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई तथा संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि नमन।  आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय को अपना लक्ष्य मानकर जनसेवा के प्रति निरंतर कार्यरत है”।

प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, प्रदेश पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस पर सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम होंगे।  पार्टी पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें सांगठनिक कार्यक्रमों में जोड़ेगी और उन्हें सक्रिय करेगी। पार्टी के सांसदों, पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। वे कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *