Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन पर रोक को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित

देहरादून के न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन पर रोक जैसे मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित होने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी, वहीं इस बैठक में विपक्षी दलों के नेता भी भाग लेंगे।
उदयपुर की घटना को लेकर सर्वदलीय बैठक
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि जिस प्रकार की स्थिति बीजेपी ने इस देश की कर दी है, उससे यह साफ हो जाता है कि बीजेपी सरकार देश में सांप्रदायिक सद्भावना खराब करने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी विपक्षी दल आज एकत्रित होंगे और एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक की बहुत ज्यादा आवश्यकता इसलिए पड़ी, क्योंकि उदयपुर की घटना सबके सामने हैं। इसके अलावा बीजेपी के सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े लोग और उनसे जुड़े कार्यकर्ता इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे हैं, जिस कारण देश की सद्भावना खराब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *