Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के साथ एक अहम उपलब्धि दर्ज हो गई पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड आए दिन धामी सरकार के कार्यकाल में अपने नाम नई-नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा हैं, जहां तेजी से मुख्यमंत्री धामी की सरकार में उत्तराखंड का विकास हो रहा है तो वहीं उत्तराखंड का नाम देश दुनिया में भी चर्चा का विषय है।  मानसखंड झांकी के बाद अब उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के साथ एक अहम उपलब्धि दर्ज हो गई है। उत्तराखंड मंत्री परिषद के सभी नौ सदस्य करोड़पति हैं और इनमें से किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने हाल ही में जारी अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है। इस रिपोर्ट का आधार मंत्रियों द्वारा चुनाव के दौरान जमा किए गए शपथपत्र को बनाया गया है।

Uttarakhand: धामी कैबिनेट में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर – Shikhar Himalaya

एडीआर द्वारा हर साल राजनीतिक दलों और नेताओं पर सर्वे करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस बार एडीआर ने भारत की 28 राज्यों की विधानसभा और दो केंद्र शासित प्रदेशों में वर्तमान मंत्री परिषद का विश्लेषण किया है। विश्लेषण में शामिल किए गए 558 मंत्रियों में से 239, यानी 43 प्रतिशत पर आपराधिक मुकदमें हैं। केवल पांच राज्य ऐसे हैं, जहां तैनात मंत्रियों पर कोई मुकदमें दर्ज नहीं हैं। इनमें उत्तराखंड के अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर और मेघालय के मंत्री शामिल हैं।

उत्तराखंड उन 11 राज्यों में शामिल है, जिनके सभी मंत्री करोड़पति  हालांकि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिहाज से उत्तराखंड में एक महिला मंत्री है जो कुल मंत्रियों का 11 प्रतिशत है।  उत्तराखंड उन 11 राज्यों में शामिल है, जिनके सभी मंत्री करोड़पति हैं। इनमें राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र्र, मणिपुर, तेलंगाना और केंद्र शासित पुडुचेरी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *