Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी से कैम्प कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज कैम्प कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधता सम्पन्न राज्य है, यहाँ एग्रीकल्चर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलियन उच्चायुक्त से राज्य में कमांड एण्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य का औद्योगिक विकास तेजी से हो, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त की सैकेंड सेक्रेटरी मिश खान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *