Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दून में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, राज्य में करीबन 5 हजार एड्स के मामले

देहरादून: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून आज जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली गांधी पार्क से शुरू हुई जिसने शहर के प्रमुख स्थानों मैं लोगों को जागरूक किया, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है,

विश्व एड्स दिवस पर जन जागरुकता रैली
विश्व एड्स दिवस पर जन जागरुकता रैली

राज्य भर में एड्स के करीबन 5 हजार से अधिक मामले हैं उन सभी के लिए सरकार ने उचित व्यवस्था की है आपको बता दें कि इस रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र, एनएसएस और एनसीसी के छात्र उपस्थिति रहे,

1988 से शुरू हुआ एड्स दिवस

आपको बता दें कि विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। इस दिवस को मनाने की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की थी। इस कारण से हर वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

May be an image of 5 people, people standing, outdoors and text that says "100 WSTOP AIDS ME S उपलक्ष Equalize रगतत भारत स्काउट गाइड"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *