Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर मिलेगा अंक सुधार करने का मौका

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों को पास होने के लिए अंक सुधार करने का मौका दिया जाएगा। या कहें की पेपरबैक सिस्टम बोर्ड परीक्षाओं में भी लागू होगा।

सूत्रों के अनुसार विद्यालय शिक्षा बोर्ड रामनगर ने अंक सुधार परीक्षा के खाके को शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया है। मीडिया में छपी रिपोर्ट बताती है हाई स्कूल में किन्ही दो विषयों पर पेपर बैक और इंटर में केवल एक विषय पर बैक आने वालों को अंक सुधार परीक्षा का मौका मिलेगा।

इसके अलावा कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए खबर है कि डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र यदि परीक्षा में आए नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे तो वह भी कॉपी देखकर मूल्यांकन की संतुष्टि कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी छात्रों को यह सुविधा भी देने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *