Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

तोता घाटी में कार हुई दुर्घटना का शिकार

आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है, वहीं तोता घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ जा गिरी, लेकिन कार के सामने पत्थर आने से वह बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चालक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में मिली आरसी में कार संख्या uk07AN5419 का पंजीकरण शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45, द्रोण कॉम्प्लेक्स गांधी रोड देहरादून के नाम दर्ज है।

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, शव की पहचान शरद कांत पुत्र शिव चरण निवासी वृंदा एन्क्लेव, फेज वन, लेन डी, स्वास्तिक प्लाजा, बंजारावाला के रूप में हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *