Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रांची में चटर्जी परिवार ने प्रदर्शित की ऐतिहासिक फिएट 514, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी हैं यादें

झारखंड की राजधानी रांची में चटर्जी परिवार ने लगभग 100 साल पुरानी फिएट 514 कार का प्रदर्शन किया। यह कार वर्ष 1932 में डॉ. फणींद्र नाथ चटर्जी द्वारा खरीदी गई थी। इस विंटेज कार को परिवार ऐतिहासिक धरोहर मानता है, क्योंकि इसका संबंध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से है।

डॉ. चटर्जी के पोते अनुप चटर्जी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्ष 1940 में नेताजी ने चक्रधरपुर से रांची और फिर रामगढ़ की यात्रा इसी कार से की थी। उन्होंने बताया कि नेताजी कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए मार्च 1940 में रांची आए थे, और उनके दादाजी व नेताजी के मित्र डॉ. यदुगोपाल मुखर्जी उन्हें रेलवे स्टेशन से लेने पहुंचे थे।

अनुप चटर्जी ने कहा, “20 मार्च को नेताजी ने रामगढ़ में एक बैठक को संबोधित किया था। यह कार उनके उस ऐतिहासिक दौरे की गवाह रही है। नेताजी से जुड़ी यादें हमारे लिए गौरव का विषय हैं। इस कार का रखरखाव चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम इसे अपने ही गैरेज में संभालते हैं।”

चटर्जी परिवार के अनुसार, यह कार न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका संग्रहणीय मूल्य भी अब काफी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *