Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्य न्यायधीश जस्टिस विपिन सांघी सपरिवार पहुंचे केेेदारनाथ धाम,लिया बाबा केदार का आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग :- उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस विपिन सांघी ने सपविार बाबा केदार के दर्शन किये उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य न्यायधीश जस्टिस विपिन सांघी ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुचें जस्टिस विपिन सांघी ने सपरिवार बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। करीब बीस मिनट की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने ईशानेश्वर मंदिर एवं भीम शिला के दर्शन किए। उन्होंने शंकराचार्य समाधि के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, एसएचओ केदारनाथ मंजुल रावत, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, संदीप उनियाल समेत अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *