Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास/बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास/बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। हम अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम राज्य की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये संकल्पबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास बग्वाल से कई एतिहासिक पहलु भी जुड़े हैं। हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सके इसके लिए राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परंपरा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी भी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े इसके लिए भी प्रयास होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोक पर्वों के माध्यम से अपनी संस्कृति को संरक्षित करने तथा प्रकृति के संरक्षण की भी हमारी परंपरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न संस्कृति और रीति -रिवाजों को मानने वाले लोग निवास करते हैं, उत्तराखण्ड एक लघु भारत का रूप है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *