Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लो.नि.वि के उच्चाधिकारियों को एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने लो.नि.वि के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा सड़क पर गड्ढ़े से संबंधित जो शिकायत की जाएंगी, उसका समाधान एक सप्ताह के अन्दर किया जाए, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।

May be an image of 9 people and text that says "उत्तराखण्ड सरकार"

इस मोबाइल एप के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई के विषय में भी चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

May be an image of text that says "लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार ಬ PWD Patch Reporting App UTTARAKHAND लोकार्पण श्री पुष्कर सिंह धामी माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के कर कमलों द्वारा श्री सतपाल महाराज माननीय मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखण्ड सरकार की गरिमामय उपस्थिति में आज दिनांक 18 मई 2023, दिन गुरुवार को किया गया|"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *