Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने घटकू मंदिर एवं गोल्ज्यू मंदिर में की पूजा अर्चना

चम्पावत:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत की तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, इसके लिए शासन से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने घटकू मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *