Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में टेका मत्था, कहा आज का दिन ऐतिहासिक

 नई टिहरी:-  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस साहिबजादों को स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल साहिबजादों को याद करने का कार्य किया।

साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान को समर्पित “वीर बाल दिवस” पर उनके अदम्य साहस, निर्भीकता एवं वीरता को कोटि-कोटि नमन। धर्म की रक्षा एवं मातृभूमि की सेवा को समर्पित आपकी गौरवमयी गाथा चिरकाल तक हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय तथा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *