Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा अर्चना, मेले का भी किया शुभारंभ

उधम सिंह नगर:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। भगवान भोले शंकर को अति प्रिय गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प चढ़ाकर महादेव का आशीर्वाद लिया, साथ ही इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *