Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया व फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हो, युवा को अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीक में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, ये सब प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। साथ ही बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,  चन्दन राम दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *