Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए श्री तिरुपति बाला जी के दर्शन

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने देशभर के नेताओं के साथ ही उत्तराखंड से भी कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं, बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए, बैठक में शिरकत करने के बाद सीएम धामी कल रात तिरुपति बाला जी मंदिर पहुंचे।

वहीं सीएम धामी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किए, इस अवसर पर सीएम धामी ने प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया, उत्तराखंड से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, अल्मोड़ा सांसद अजट टम्टा, पूर्व सीएम व कार्यकारिणी के सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी हैदराबाद पहुंचे हैं। कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व पदाधिकारियों के साथ सीएम धामी ने भी भाग लिया, बैठक के बाद सीएम धामी कल रात तिरुपति बाला जी मंदिर पहुंचे, सीएम ने मंदिर में दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *