Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल अस्पताल जाकर भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून मेडिकल अस्पताल जाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ की कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की तथा मुख्यमंत्री ने गांववासी के उपचार के सम्बन्ध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने बलूनी के परिवारजनों से भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *