Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया प्रतिभाग, बालिकाओं को वितरित किए निशुल्क स्पर्श सेनेटरी नैपकिन

आज जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभाग किया और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
वहीं इस अवसर पर सभी बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनायें दीं।


कार्यक्रम में बालिकाओं को निशुल्क स्पर्श सेनेटरी नैपकिन वितरित किये साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के खाते में PFMS के माध्यम से सितंबर माह का वेतन (24 करोड़ रुपये) ट्रांसफर किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने सभी बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए मासिक धर्म के महत्त्व के ऊपर प्रकाश डाला। कहा आज के इस आधुनिक युग में अभी भी कई लोग माहवारी को समाज में अस्पर्श विषय मानकर इस पर बात करने से हिचकते हैं, कई बार महिलाएं खुद इस विषय पर खुलकर बात नहीं करती हैं।

समाज में जागरूकता ना होने के कारण महिलाएं माहवारी के दौरान साफ सफाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। आज हमें सबसे बड़ी आवश्यकता माहवारी के प्रति लोगों के मध्य जागरूकता फैलानी की है साथ ही पुरानी अवधारणा को बदलने की भी है, साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने इस दौरान विभिन्न स्टालो का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, रेशम फेडरेशन के डायरेक्टर रेवाधर ब्रजवासी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भुवन चंद आर्या, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग एस के सिंह, डीपीओ नैनीताल मुकुल चौधरी, राज्य परियोजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मोहित चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा आर्या सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी बहने, बालिकाएं और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *