Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीएम धामी ने सितारगंज में हुए सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत और घायल होने पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *