Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सचिवालय में नवीनीकृत पालना केन्द्र का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में कार्मिकों के बच्चों के लिए यह अच्छी सुविधा दी गई है। इससे जहां सचिवालय में कार्य करने वाले कार्मिकों को बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं मिलेगी।

May be an image of 4 people and wedding

मुख्यमंत्री ने क्रेच के नवीनीकरण को कार्य मात्र 18 दिनों में कराने के लिए नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सचिवालय के कार्मिकों ने सचिवालय परिसर में क्रेच की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एच.सी. सेमवाल एवं सचिवालय के कार्मिक उपस्थित थे।

May be an image of 3 people and childMay be an image of 4 people, dais and text that says "Icecream Jelly Ship Tiger"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *