Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री धामी का गौरीकुड़ दौरा हुआ रद्द

देहरादून:-  लगातार बारिश व रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है।  गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू  सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गया है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में पहाड़ी से टूटी चट्टानों की चपेट में आकर हाईवे किनारे स्थित तीन दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। इसमें तीन लोग दफन हो गए। इनमें पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे भी शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *