Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

वन भूमि में अवैध धार्मिक स्थल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की सख्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में जहां भी धार्मिक स्थलों की आड़ में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, उसे धार्मिक स्थलों समेत हटा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ सरकार सख्त है।

जहां भी वन भूमि पर अतिक्रमण हुआ है, अधिकारियों को उसे चिह्नित करने को कहा गया है। धार्मिक स्थलों की आड़ में हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। इससे पहले प्रमुख वन संरक्षक विनोद सिंघल भी सभी डीएफओ को अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दे चुके हैं। वन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में दस हजार हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसमें भवन, खेत और धार्मिक स्थल बने हुए हैं। वन भूमि पर कब्जों के मामले में उत्तराखंड पूरे देश में तीसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *