Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

30 सांसदों की समिति पहुंची देहरादून, टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास का करेगी निरीक्षण

केंद्र की विभिन्न योजनाओं और केंद्र सहायतित योजनाओं की समीक्षा के लिए 30 सांसदों की समिति देहरादून पहुंच चुकी है। यह समिति सोमवार को सबसे पहले टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का निरीक्षण करेगी। समिति तीन दिन तक उत्तराखंड में रुककर अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेगी।संसदीय समिति आज टिहरी पहुंचेगी। यहां निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी।

इस बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर बैठक में बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य योजनाओं का परीक्षण कर उनकी प्रगति देखेगी। कार्य की गति धीमी होने पर संबंधितों से कारण भी पूछेगी। सभी समीक्षाएं करने के बाद समिति एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे संसद में पेश करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *