Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कांग्रेस ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का किया विरोध, मुख्यमंत्री से तत्काल रोक लगाने की मांग

कांग्रेस प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी का विरोध करती है,  मुख्यमंत्री तुरंत प्रभाव से फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाए। – देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 4 अप्रैल, 2025- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने में सहायक बनने की जगह प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी पर चुप्पी साधकर प्राईवेट स्कूल मालिकों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है जबकि पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी प्राईवेट स्कूलों द्वारा एक वर्ष में 57 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की थी, दिल्ली वाले पूंजीपतियों को संरक्षण देने वाली सरकार की एकपक्ष नीति का शिकार होना शुरु हो गए हैं। 1 अप्रैल से 25 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी के साथ एक वर्ष में फीस बढ़ोत्तरी 82 प्रतिशत तक पहुॅच गई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 वर्षों के दिल्ली सरकार के कार्यकाल में प्राईवेट स्कूलों को मनमाने ढं़ग से फीस बढ़ाने की मंजूरी कभी नही दी थी, जबकि केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूलों से छात्रों को जबरन फेल करके उन्हें प्राईवेट स्कूलों में भेजने के लिए प्रोत्साहित किया और फीस बढ़ोत्तरी पर कभी रोक नही लगाई।  वर्तमान में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार और शिक्षा मंत्री दिल्ली के अभिभावकों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ आवाज को सुनने को तैयार नही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर है, सरकार की पिछले दरवाजे से मंजूरी के बाद ही प्राईवेट स्कूलों ने फीस बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी में मददगार बनकर प्राईवेट स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चो से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को छीनने में सहायक बन रही है। प्राईवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। कांग्रेस प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी का विरोध करती है और मुख्यमंत्री से मांग करती है इस पर तुरंत कार्यवाही करके रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *